- अश्लील गाने की शूटिंग के लिए सरकारी स्कूल भवन व हरियाणा रोडवेज की बस उपलब्ध करवाने वालों पर कार्रवाई कब ?
- क्या ऐसे गायकों व पूरी टीम के खिलाफ अब नहीं होनी चाहिए कानूनी कार्रवाई
- सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, गाने के कलाकारों को खुलकर कोस रहे लोग, कार्रवाई की उठी मांग
Tatiri Song Controversy: Haryana Angry Over Vulgar Content | Who Allowed This Obscenity?
✍️ संदीप कम्बोज | खबरदार भारत
हरियाणा की धरती अपनी संस्कृति, मयार्दा और बेटियों के सम्मान के लिए जानी जाती है। लेकिन हाल ही में रिलीज हुए एक हरियाणवी गाने ने पूरे प्रदेश को गुस्से से भर दिया है। इस विवाद के केंद्र में हैं मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह और उनका हरियाणवी फोक स्टाइल का गाना टटीरी। हालांकि इस मामले में गायक के खिलाफ पंचकूला व पानीपत समेत कई स्थानों पर पुलिस शिकायत भी कर दी गई है। आरोप है कि इस गाने में स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चियों को बस की छत पर चढ़ाकर डांस कराया गया, स्कूल बैग फेंकवाए गए और गाने के बोलों में ऐसी फुहड़ द्विअर्थी अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया जो हरियाणा की सामाजिक मयार्दा को ठेस पहुंचाती है। मामला इतना बढ़ गया कि हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को 13 मार्च को पेश होने का समन जारी कर दिया है। लेकिन सवाल केवल गाने या गायक का नहीं है। सवाल है क्या किसी को सरकारी स्कूल और सरकारी बस को इस तरह की अश्लील शूटिंग के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति दी जानी चाहिए थी?
बड़ा सवाल : सरकारी स्कूल बना फूहड़ गाने की शूटिंग का मंच?
सबसे गंभीर आरोप यह है कि इस गाने की शूटिंग सरकारी स्कूल की बिल्डिंग में की गई। वीडियो में बच्चियां स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई दे रही हैं। स्कूल बैग फेंके जा रहे हैं। बस की छत पर चढ़कर डांस कराया जा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या स्कूल के प्रिंसिपल को यह नहीं पता था कि किस गाने की शूटिंग होने जा रही है? क्या उन्होंने गाने के बोल सुने बिना ही अनुमति दे दी? अगर ऐसा हुआ है तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र के लिए शर्मनाक है।
सरकारी बस भी पहुंच गई शूटिंग में
इस विवाद का एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। गाने की शूटिंग में हरियाणा रोडवेज की बस का भी इस्तेमाल किया गया। अब सवाल यह है कि किस अधिकारी ने बस उपलब्ध करवाई? क्या उन्होंने गाने की स्क्रिप्ट देखी थी? क्या उन्हें पता था कि इसमें स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चियां दिखाई जाएंगी? अगर नहीं पता था तो यह घोर लापरवाही है। और अगर पता था तो यह जिम्मेदारी से सीधा विश्वासघात है।
क्यों भड़का पूरा हरियाणा?
गाने के खिलाफ मुख्य आरोप
स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चियों को दिखाया गया
बस की छत पर डांस कराया गया
स्कूल बैग फेंकने के दृश्य
गाने में बेहद अमर्यादित और फूहड़ शब्द
इन सब वजहों से समाज के कई वर्गों में भारी नाराजगी है।
महिला आयोग ने भेजा समन
इस पूरे विवाद के बाद हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने सिंगर बादशाह को समन जारी किया है। उन्हें 13 मार्च को पानीपत में आयोग के सामने पेश होकर जवाब देना होगा। यह कार्रवाई सामाजिक संगठनों की शिकायत के बाद की गई।
खाप पंचायतों ने भी खोला मोर्चा
हरियाणा की कई खाप पंचायतों ने भी इस गाने के खिलाफ आवाज उठाई है। खाप नेताओं का कहना है कि हरियाणा की बेटियों को इस तरह के फूहड़ गानों में दिखाना हमारी संस्कृति का अपमान है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर इस तरह के गाने बनते रहे तो उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। हजारों लोग इस गाने के खिलाफ पोस्ट कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि कुछ कलाकार पैसे और वायरल होने के लालच में समाज की मयार्दा तक भूल जाते हैं। लोगों ने ऐसे कलाकारों के खुले बहिष्कार (बायकॉट) की भी मांग की है।
कलाकार की जिम्मेदारी भी होती है
संगीत केवल मनोरंजन नहीं होता यह समाज को प्रभावित करता है। जब कोई बड़ा कलाकार ऐसा गाना बनाता है जिसमें बच्चियों को अशोभनीय तरीके से दिखाया जाए। शिक्षा संस्थानों का मजाक उड़ाया जाए
तो इसका असर लाखों युवाओं पर पड़ता है। इसलिए कलाकारों को यह समझना होगा कि लोकप्रियता के साथ जिम्मेदारी भी आती है।
केवल गायक नहीं, जिम्मेदार और भी लोग
इस पूरे मामले में केवल गायक को दोषी ठहराना काफी नहीं है। जांच में यह भी देखा जाना चाहिए कि
स्कूल में शूटिंग की अनुमति किसने दी। बस किस अधिकारी ने उपलब्ध करवाई? क्या स्क्रिप्ट की जांच हुई थी? अगर सरकारी संपत्ति का इस्तेमाल हुआ है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
खबरदार भारत की मांग
- गाने की पूरी जांच हो
- शूटिंग की अनुमति देने वाले अधिकारियों की जांच हो
- सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग पर कार्रवाई हो
- अगर नियम टूटे हैं तो ऋकफ दर्ज हो
- भविष्य में ऐसे गानों की शूटिंग पर सख्त नियम बनें
समाज को भी जागना होगा
सिर्फ सरकार या आयोग ही सब कुछ नहीं कर सकते। समाज को भी तय करना होगा कि क्या हम ऐसे फूहड़ कंटेंट को बढ़ावा देंगे? या फिर उसका बहिष्कार करेंगे? क्योंकि आजकल सोशल मीडिया पर
जितना ज्यादा विवाद उतनी ज्यादा लोकप्रियता मिलती है। अगर लोग ऐसे गानों को देखना बंद कर देंगे तो ऐसे कलाकार खुद ही बदल जाएंगे।
अब बहिष्कार का समय?
कई सामाजिक संगठनों का कहना है कि अब समय आ गया है कि ऐसे कलाकारों का खुलकर बहिष्कार किया जाए। क्योंकि अगर आज इस पर रोक नहीं लगी तो कल और भी गंदे और अश्लील कंटेंट सामने आएंगे। और तब शायद समाज को संभालना और मुश्किल हो जाएगा।
अंतिम चेतावनी
हरियाणा की पहचान उसकी संस्कृति, उसकी बेटियां और उसकी मयार्दा हैं। अगर इन्हीं को सस्ती लोकप्रियता के लिए इस्तेमाल किया जाएगा तो यह केवल एक गाने का मामला नहीं रहेगा। यह पूरे समाज की गरिमा का सवाल बन जाएगा। इसलिए जरूरी है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई हो। दोषियों को सजा मिले और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगे।
आखिरी सवाल : रील्स और फूहड़ गानों तक सिमटती संस्कृति
अगर स्कूल और सरकारी बसें अश्लील गानों की शूटिंग का मंच बन जाएं तो फिर बच्चों को संस्कार कौन देगा? और अगर समाज अभी भी नहीं जागा तो कल शायद हमारी संस्कृति केवल रील्स और फूहड़ गानों तक सिमट कर रह जाएगी।
लेखक खबरदार भारत के संपादक हैं
Tatiri Song Controversy
Haryanvi Song Vulgarity
Haryana Culture Debate
Tatiri Haryanvi Song Issue
Haryana Public Reaction
Badshah Tatiri Controversy
Haryanvi Music Controversy
Khabardar Bharat, Khabardar India News, Khabardar Bharat Alert, Khabardar Bharat News, Breaking News India, Viral News India, Ground Reality India, Alert News India, Investigation News India, Fact Check India, नेताओं की पोल, भ्रष्टाचार, गाँव–शहर की सच्ची कहानियाँ, Ground report, Scam alert, fraud, Viral posts का सच, Fake news analysis, Politics Reality, नेताओं की सच्चाई, चुनावी झूठ, जनता बनाम सत्ता
खबरदार भारत के फेसबुक पेज को फोलो व सब्सक्राईब करें
खबरदार भारत की इंस्टा आईडी को फोलो करें
खबरदार भारत को यू-ट्यूब पर सब्सक्राईब करें
खबरदार भारत के एक्स अकाऊंट से जुड़ें
खबरदार भारत के व्हाट्सअप चैनल को ज्वाईन करें
खबरदार भारत के व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाईन करें
खबरदार भारत के टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाईन करें

