Type Here to Get Search Results !

खबरदार भारत LIVE

LIVE
TOP NEWS
जो छुपाया जा रहा है वही खबरदार भारत दिखाएगा पत्रकारिता सत्ता की गुलामी नहीं जनता की सेवा है हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ आपकी आवाज़ खबरदार भारत

लाइव अपडेट

  • खबरदार भारत Today
  • खबरदार भारत Exclusive रिपोर्ट
  • खबरदार भारत Analysis
  • Scam और Corruption Alert
  • Crime और Fraud Breaking
संदीप कंबोज
BREAKING
जो छुपाया जा रहा है वही खबरदार भारत दिखाएगा हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

“गुलामी नहीं, केवल सत्य और संविधान के साथ”

खबरदार अभिभावक : क्या 14-15 साल के स्कूली छात्रों की सोच अब हवस के इर्द-गिर्द घूम रही है

क्लासरूम से क्राइम सीन तक : मैनपुरी की घटना ने कैसे खोली समाज और परवरिश की नाकामी की पोल, विस्तार से बता रहे हैं संदीप कम्बोज


  • मैनपुरी की घटना किसकी नाकामी है सिर्फ सनकी छात्र की या पूरे समाज की
  • जब ना सुनना नहीं सिखाया गया, उसी चुप्पी ने मैनपुरी में अध्यापिका को लहूलुहान कर दिया
  • टीचर पर हमला कोई हादसा नहीं, यह सिस्टम की सड़ी सोच का खतरनाक नतीजा है
  • मोबाइल, चुप्पी और ढीली परवरिश : मैनपुरी की वारदात किसकी जिम्मेदारी है?
  • आज अध्यापिका, कल कौन? मैनपुरी की घटना हर माता-पिता के लिए आखिरी चेतावनी

                    Mainpuri Incident Is a Wake-Up Call for Parents and Schools

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जो हुआ, वह कोई अचानक हुआ अपराध नहीं था। यह लंबे समय से पनप रही बीमार सोच का विस्फोट था। एक स्कूली छात्र जो खुद को सब कुछ समझ बैठा, ने एक महिला अध्यापिका पर हमला किया, उसे जबरन बाहों में भरकर साइड में ले गया और उसके दोनों होंठ काट लिए। यह महज एक जघन्य वारदात नहीं, यह हमारी सामाजिक चुप्पी, अभिभावकीय लापरवाही और संस्थागत ढिलाई का परिणाम है। सबसे असहज सवाल यही है ऐसी हिम्मत आई कहां से? और उससे भी बड़ा सवाल जब पीछा लंबे समय से चल रहा था, तो समय रहते रोक क्यों नहीं लगी?

सनक अचानक नहीं आती उसे पाला जाता है
आज अपराध को सनकीपन कहकर खत्म कर देना आसान है। लेकिन सच्चाई यह है कि सनक पनपती है, उसे पोषण मिलता है। बिना रोक टोक की डिजिटल दुनिया से, गलत कंटेंट से, आज बच्चों को ना सुनने की आदत न होने से और सबसे ज्यादा घर-परिवार की ढील से। जब 14-15 साल की उम्र में बच्चे यौनिक कल्पनाओं को सच मानने लगें, जब उन्हें लगे कि टीचर भी टार्गेट हो सकती हैं, तब समझिए समस्या व्यक्ति की नहीं पूरे सिस्टम की है।

कानून बाद में आता है, चेतावनी पहले
यह सवाल कठोर है, लेकिन जरूरी है अगर पीछा लंबे समय से चल रहा था, तो पहले शिकायत क्यों नहीं हुई? यह सवाल पीड़िता को कटघरे में खड़ा करने के लिए नहीं सिस्टम को आईना दिखाने के लिए है। हमारे समाज में महिला खासतौर पर अध्यापिका अक्सर बदनामी के डर से चुप रहती हैं। लोग क्या कहेंगे? करियर पर असर पड़ेगा, घरवाले परेशान होंगे, यही चुप्पी अपराधी को निडर बनाती है। चुप रहना सुरक्षा नहीं, जोखिम है।

अभिभावकों के लिए कड़वा सच
यह घटना हर मां-बाप के लिए अलार्म है। आज का बच्चा सिर्फ किताबों से नहीं सीख रहा वह मोबाइल से सीख रहा है, रील्स से सीख रहा है, चैट से सीख रहा है। अगर आप यह मानते हैं कि मेरा बच्चा ऐसा नहीं हो सकता, तो आप खुद को धोखा दे रहे हैं। क्या आप जानते हैं आपका बच्चा मोबाईल में क्या देख रहा है? किस भाषा में महिलाओं की बात करता है? ना सुनकर उसका रिएक्शन क्या होता है? अनुशासन और संस्कार की जगह अगर सिर्फ आजादी दी गई, तो वही आजादी कल न केवल माँ-बाप, परिजनों, अध्यपाकों व किसी के जीवन को नर्क बना सकती है।

आखिर हर संस्थान क्यों दबाना चाहता है इस तरह के मामले

आज भी कई संस्थान शिकायत को दबाने की नीति अपनाते हैं, मैडम, मामला बढ़ेगा। बच्चा बदनाम हो जाएगा और आपने अभी नौकरी करनी है। छोटी सी बात है नौकरी करनी है तो समझौता कर लीजिए। यह सोच लगभग देश के हर शिक्षण संस्थान की है। किसी महिला अध्यापिका या छात्रा के साथ कोई ऐसी घटना होने पर संस्थान प्रबंधन उल्टा पीड़िताओं को ही डराने धमकाने लगता है और जो संस्थान के प्राचार्य और प्रबंधन कमेटी सदस्य होते हैं वे अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों के ही पक्ष में खड़े दिखाई देते हैं, चाहे आरोपी उसी संस्थान के पुरुष शिक्षक हों या कोई भी। संस्थान प्रबंधन अपने संस्थान की इज्जत बचाने के लिए महिला कर्मचारियों, छात्राओं की इज्जत को निलाम कर डालते हैं। 99 फीसद ऐसे मामलों में पीड़िताओं को डरा धमकाकर चुप करा दिया जाता है जिससे ऐसे दुष्टों का साहस बढ़ता है। और कई मामलों में पीड़िताआेंं को आरोपियों के राजनीतिक कनेक्शन का महिमामंडन करके इतना डरा दिया जाता है कि वे खुद को ही अपराधी समझने लगती हैं कि शायद हम ही गलत हैं। ये सब लोग सही बोल रहे हैं। आज ऐसे घटियापन पर उतर चुका है हमारे देश का समाज।

यही छोटी बात एक दिन क्राइम सीन में बदलती है और फिर तैयार होता है सावधान भारत
हर स्कूल और कोचिंग में स्पष्ट एंटी-हैरासमेंट प्रोटोकॉल, काउंसलिंग और तत्काल पुलिस इंटिमेशन अनिवार्य होना चाहिए खासकर जब छात्र की उम्र 14-15 से ऊपर हो।

महिला अध्यापिकाओं के लिए स्पष्ट चेतावनी
यह लिखना दुखद है, लेकिन जरूरी है आज हर महिला अध्यापिका को सतर्क रहना होगा।
14-15 साल से ऊपर के छात्रों के साथ स्पष्ट सीमाएं
अध्यापिकाओं को चाहिए जब वे सफर करें, सावधान रहें
अकेले ट्यूशन/आवागमन में सावधानी कहीं कोई पीछा तो नहीं कर रहा
संदिग्ध व्यवहार पर तुरंत रिकॉर्ड और रिपोर्ट
पति, भाई, परिवार सबको बताइए।
बदनामी के डर से चुप रहना अपराधी को ताकत देता है।
याद रखिए : पहली शिकायत सुरक्षा होती है और आखिरी शिकायत पोस्टमार्टम

सेक्स-कंटेंट और नॉर्मलाइज्ड गंदगी
आज बच्चों के दिमाग में सेक्स सामान्य मनोरंजन बन चुका है। दिनभर माँ-बाप के सामने ही बच्चे यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज, बायफ्रेंड-गर्लफ्रेंंड बनाना और सेक्स सीख रहे हैं। और कुछ नीच और बदचलन अभिभावक उनकी इन हरकतों पर बतीसी दिखा-दिखा कर उन्हें शह देते नजर आते हैं कि हमारा बच्चा सही कर रहा है। मैंने खुद अपनी आंखों से अधिकतर घरों में महिलाओं को दांत फाड-फाड़ कर अपने छोटे-छोटे 6-7 साल साल के बच्चों को यह कहते हुए सुना है कि बेटा तेरी कितनी गर्लफ्रेंड या बायफ्रेंड हैं। आजकल इस जमाने में बच्चे सब समझते हैं गल्रफ्रेंड बायफ्रेंड क्या होता है और वे क्या करते हंै क्योंकि सारा दिन सोशल मीडिया पर माँ-बाप के सामने ही बच्चे इस तरह की वीडियो देखते रहते हैं और माँ-बाप उन्हें रोकने की बजाय दांत फाड़कर दूसरों के सामने अपने बच्चों की डिंगे हांकते नजर आते हैं कि मेरे बेटा-बेटी के तो इतने बॉयफें्रड या गर्लफ्रेंड हैं। और एक हमारे मां-बाप थे जो हमें ये सब करने से रोकते थे। कितने घटिया थे हमारे माँ-बाप जो हम पर रोक लगाते थे, सख्ती करते थे ये सब करने के लिए। लेकिन हम तो अपने बच्चों को फुल छूट देंगे यानि खुली आजादी चाहे वे जब मर्जी, जो मन में आए खुलेआम करें। जितने मर्जी बायफ्रेंड गर्लफ्रेंड बनाएं, हमें कोई आपत्ति नहीं है। ऐसी घटिया सोच ही आज हमारे देश को खराब कर रही है। अगर भारत को बचाना है तो इस तरह की नीच सोच वाले लोगों से बचकर रहना होगा। सीमाएं लांघने की बजाए तय करनी होंगी और ये लोग खुद अपनी औलाद के दुश्मन हैं जिन्हें न तो अपनी इज्जत की फिक्र है और न ही संस्कारों की। इस तरह की सोच वाले लोगों का खुद का चरित्र कैसा होगा, आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां हम सभी पर ये इल्जाम नहीं लगा रहे हैं, जो लोग इस घटिया सोच वाले समाज में हैं, ये सिर्फ उनके लिए ही कहा जा रहा है। 

  • teacher attacked in mainpuri,
  • student violence against teacher
  • female teacher harassment india

आब्जेक्टिफिकेशन
टीचर-फैंटेसी : जैसे जहरीले नैरेटिव इन सबने सम्मान की धारणा को खत्म किया है। जब दिमाग में इंसान नहीं, आॅब्जेक्ट दिखे तो अपराध दूर नहीं रहता। कानून, लेकिन पहले समाज। कानून सख्त हो यह जरूरी है पर उससे पहले समाज को ईमानदार होना होगा।
शिकायत को दबाना बंद करें
इज्जत के नाम पर अपराध छिपाना बंद करें
बच्चों को सीमा और जिम्मेदारी सिखाएं
हर बार एक्सेप्शन कहकर निकल जाना अब संभव नहीं।

अंतिम शब्द : यह सिर्फ मैनपुरी नहीं
आज मैनपुरी है, कल कहीं और होगा अगर हमने नहीं सीखा। यह घटना एक महिला अध्यापिका पर हमला नहीं; यह शिक्षा, संस्कार और सुरक्षा तीनों पर हमला है। जो माता-पिता आज भी आंख मूंदे बैठे हैं जाग जाइए। जो संस्थान आज भी समझौता ढूंढ रहे हैं सुधर जाइए। और जो महिलाएं आज भी चुप हैं बोलिए, अभी। क्योंकि चुप्पी ही अपराध और अपराधियों की पहली जीत होती है।
school safety for women teachers, teenage obsession crime india, digital addiction students india
parenting failure india crime, student teacher violence news, women safety in education india
school crime editorial india

संदीप कम्बोज
लेखक खबरदार भारत के संपादक हैं




Khabardar Bharat, Khabardar India News,  Khabardar Bharat Alert, Khabardar Bharat News, Breaking News India, Viral News India, Ground Reality India, Alert News India, Investigation News India, Fact Check India, नेताओं की पोल, भ्रष्टाचार, गाँव–शहर की सच्ची कहानियाँ, Ground report, Scam alert, fraud, Viral posts का सच, Fake news analysis, Politics Reality,  नेताओं की सच्चाई,  चुनावी झूठ,  जनता बनाम सत्ता


खबरदार भारत के फेसबुक पेज को फोलो व सब्सक्राईब करें
खबरदार भारत की इंस्टा आईडी को फोलो करें
खबरदार भारत को यू-ट्यूब पर सब्सक्राईब करें
खबरदार भारत के एक्स अकाऊंट से जुड़ें
खबरदार भारत के व्हाट्सअप चैनल को ज्वाईन करें
खबरदार भारत के व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाईन करें
खबरदार भारत के टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाईन करें
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

संदीप कंबोज

"प्रिय पाठकों, मैं खबरदार भारत की स्थापना इस विश्वास के साथ कर रहा हूँ कि पत्रकारिता सत्ता की सेवा नहीं, बल्कि जनता की सेवा है।आज के समय में मीडिया पर भरोसा कमजोर हो रहा है, क्योंकि सच की जगह प्रोपेगेंडा और सनसनी फैल रही है। ऐसे समय में खबरदार भारत सत्य, तथ्य और संविधान के साथ खड़ा रहने का प्रयास है।हम किसी दबाव में नहीं, बल्कि केवल सच के पक्ष में काम करेंगे।हमारा लक्ष्य है कि भारत का हर नागरिक जागरूक बने, सवाल पूछे और लोकतंत्र को मजबूत बनाए।आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।सत्य के साथ खड़े रहिए, संविधान की रक्षा करिए।"

Hollywood Movies